संभल, नवम्बर 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करेला-करेली में रविवार की सुबह 10 बजे दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और दोनों ओर से पथराव भी किया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने मेडिकल कराया। मेडिकल के दौरान गंभीर रूप से घायल एक पक्ष की महिला को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेला -करेली में रविवार की सुबह 10 बजे शेर सिंह पुत्र बेदराम और उदल सिंह पुत्र डालचंद के परिवार में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी किया गया। पथराव में शेर सिंह की की पत्नी वीरवती, भाभी सुराजवती पत्नी भूप सिंह, बेटी नीरज, बेटा रवि घायल हो गए। जिसमें वीरवती के पथराव के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.