जहानाबाद, मार्च 14 -- इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे दोनों पक्ष फिर भिड़े, अफरातफरी पुलिस के पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत अरवल, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आए दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। जिससे अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी महेंद्र यादव और श्रीभगवान यादव दोनों भाई हैं और दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में दुखित यादव, दूधनाथ कुमार, उर्मिला देवी, रविन्द्र कुमार, नागेंद्र कुमार, श्री भगवान यादव, किरण दे...