औरैया, मार्च 21 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लपुर राजपुर के मजरा कठगोर में शुक्रवार को हुए विवाद ने शनिवार सुबह उग्र रूप ले लिया। कार्रवाई न होने से नाराज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शिवकुमार पुत्र बालकराम और सौरभ पुत्र कायम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह फिर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.