दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- नवाबगंज। ढड़ियापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। ढड़ियापुर निवासी राम लक्ष्य पाल अपने घर पर थे। तभी गांव का एक युवक पुराने विवाद के चलते उनके घर के बाहर गाली गलौज करने लगा। उन्होने जब युवक को गाली गलौज करने से मना किया, तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख राम लक्ष्य पाल की पत्नी कान्ति देवी और पुत्र आलोक भी उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन वे भी हमले में घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट इस तरह एक पक्ष से राम लक्ष्य पाल, उनकी पत्नी और पुत्र सहित तीन लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.