दो पक्षों में जमकर मारपीट, नौ लोग घायल
गौरीगंज, जून 13 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे स्वयंबर मजरे जंगल रामनगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। एक पक्ष के राम सूरत कोरी ने बताया कि उनके पड़ोसी अरुण सिंह चौहान का बबूल का पेड़ था। उसे कटवाने के लिए कहने पर दूसरा पक्ष नाराज हो गया और उनके परिवार को पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्होंने राम सूरत के पक्ष को बिजली बिल जमा करने के लिए 35 हजार रुपये दिए थे, लेकिन पैसा जमा नहीं किया गया। पैसे मांगने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के राम सूरत कोरी, राकेश कोरी, अजय, अभिषेक, लीलावती तथा दूसरे पक्ष के बेनाम सिंह, योगेंद्र, अरुण व शिवशरण घायल हो गए। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.