प्रयागराज, अप्रैल 6 -- फाफामऊ। थानाक्षेत्र के वृसिंहपुर उर्फ अरइसपुर गांव में सूरज और अनिल कुमार के बीच सड़क पर टैक्टर ले जाने की मामूली बात पर कहासुनी हुई थी। रविवार देर रात दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के सूरज व संदीप तथा दूसरे पक्ष से अनिल कुमार के सिर फूट गया। पुलिस ने राम नरेश पक्ष की तहरीर शेरू उर्फ अनिल कुमार, धीरेंद्र, राजू, सरोज देवी सहित चार लोगों के खिलाफ तथा संगीता देवी की तहरीर पर सूरज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...