कन्नौज, मई 7 -- नगर के मोहल्ला सैयदबाड़ा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी कमरजहां पत्नी मो.नईम ने बताया कि पांच मई की सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी भांजी रूकसार और पिंकी मोहल्ले से गुजर रही थीं। तभी मोहल्ले के ही सिराज उर्फ टापटा, सोनू, शाहरुख और शोएब ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर दी, जिससे महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि उनके भांजे के सिर पर लोहे की सरिया से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष की आफरीन पुत्री सिराज ने आरोप...