संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के थरौली गांव में रविवार को आरओ पानी बांटने के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व सरिया चलने लगे। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 7 नामजद सहित 15 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित नीरज दूबे पुत्र अजीत दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में आरओ पानी प्लांट संचालित करते हैं और रोजाना की तरह पानी की सप्लाई देने जा रहे थे। आरोप है कि पुरानी रंजिश में ढोढ़वा चौराहे पर राकेश यादव व परमात्मा ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.