दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, तीन घायल, एक रेफर
अमरोहा, मार्च 20 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन बुधवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर घायल हो गए, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। गांव निवासी मुस्तकिम पुत्र बाबू रास्ते में खड़े थे, तभी नासिर पुत्र शोलू से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई और दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गांव के मुशयद पुत्र शब्बीर ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन वह भी लाठी-डंडों की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। घायलों में मुस्तकीम और मुशयद के सिर में तथा एक अन्य के हाथ में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायल मुस्तकीम, मुशयद और नासिर को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.