सीतापुर, फरवरी 28 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जमकर लाठी डंडे चल रहे हैं। हांलांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव का बताया जा रहा है। अलमापुर गांव की एक युवती ने अपनी मर्जी से शादी कटका पुर निवासी सुशील के साथ में कर ली थी। जिससे कारण परिवार वाले उससे रंजिश मानते थे। युवती मायके पक्ष के बबलू के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थी। इसी बीच युवती के मायके वालों ने युवती के पति को लाठी डंडों से पिटाई कर दी। किसी तरह युवती व उसका पति जान बचाकर काजी कमालपुर चौकी आए जहां पर लिखित तहरीर चौकी प्रभारी को दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.