शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं बांका चले जिसमें दोनों पक्षों की ओर से 15 लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। सनौरा अजमतपुर गांव के वेद राम ने बताया कि 22 अप्रैल की रात वह अपने भतीजे राजू के साथ बग्गर में बैठे थे। इसी दौरान गांव के रामकरण से मामूली कहासुनी हो गई थी जिसको लोगों ने रफा दफा करा दिया था। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह लगभग 6 बजे रामकरण अपने अन्य साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो रामकरण, शीशपाल, विजेंद्र, सुरेंद्र, मोरपाल, विजय प्रताप, जसकरण आदि ने बांका और लोहे की सरिया से उन लोगों के परिवार पर हमला कर दिया।हमले में वेदराम, राजेश, रामवीर, जितेंद्र, मुकेश, मुरारी, सुनीता, राजू घायल हो गए। उधर दूसरे पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.