उन्नाव, अप्रैल 14 -- अचलगंज, संवाददाता। दो पक्षों के विवाद में सोमवार देर शाम लाठी चल गई। जिसके कारण एक पक्ष के पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेटे की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।थाना क्षेत्र के बद्दल कटरी गांव के रहने वाले प्रेम शंकर की पत्नी प्रेमावती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर शाम जब वह अपनी बेटी के साथ खेत से वापस घर आ रही थी। तभी गांव के ही सुनील व रामचंद्र, रामबाबू व गुड्डू बेटी से अभद्रता करने लगे। जब हम लोग घर पहुंचे और यह बात पति प्रेम शंकर से बताई। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में हुई मारपीट में 7 लोग जख्मी, क्रास केस दर्ज तभी यह लोग घर पर आकर लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट करने लगे। इससे प्रेम शंकर व बेटे विष्णु जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेज दिया। यहां...