उन्नाव, मार्च 13 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के अदनखेड़ा गांव में दो पक्ष के लोगों में लाठी से जमकर मारपीट की। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। अदनखेड़ा गांव निवासी शिवकुमारी ने बताया कि 11 मार्च दोपहर पड़ोस में रहने वाले गंगासागर, उनकी पत्नी राजकुमारी, बेटी शिवानी व उर्मिला ने उसे व होरीलाल, प्रीति तथा सुशीला के साथ लाठी से मारपीट की। दूसरे पक्ष से राजकुमारी ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 11 मार्च दोपहर वह मवेशियों को तालाब में पानी पिलाने के बाद लौटते समय होरीलाल, प्रीति, खुशी व शिवकुमारी ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आए जेठानी की बेटी शिवानी व नैंसी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैं। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आवश...