सीतापुर, मार्च 5 -- पिसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरनी कला गांव में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और ईंटों से की गई मारपीट में कुल 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। रामसागर पुत्र हरनीकला निवासी ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि रात करीब 9 बजे उनकी बेटी शौच के लिए जा रही थी। तभी लेखराज ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर रामसागर का बेटा अंकित, भाई पट्टेलाल, रामचंद्र, भाभी उषा और भतीजा अशोक मौके पर पहुंचे और बेटी को बचाया। वापस लौटते समय लेखराज, रामगोपाल, रामकिशोर और गंगाराम ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दूसरी तरफ माधुरी ने थाने पर अपनी तहरीर में बताया कि वह रात करीब 10 बजे नित्यक्रिया के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.