दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित कई घायल
फरीदाबाद, मई 24 -- पलवल, अजित कुमार। उटावड़ थाना क्षेत्र के जरारी गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के करीब 9 लोगों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फरसे से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी अजरुद्दीन ने बताया कि 19 मई की शाम उनके बच्चों का गांव के ही दूसरे पक्ष के बच्चों के साथ झगड़ा हो गया था। जब अजरुद्दीन की पत्नी संजीदा इसकी शिकायत लेकर आरोपियों के घर गई, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। पीड़ित के मुताबिक, इस घटना के कुछ ही देर बाद सुब्बा, उसके बेटे शरीफ, इसुफ, मजीद, शहीद, पत्नी साबरा और बहुएं साहिला व फरजाना अजरुद्दीन के घर पर आ गए। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.