कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर। करारी के फरीदपुर संवरों गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।फरीदपुर संवरों निवासी सुदामा पुत्र गुलजार के खेत में कीटनाशक छिड़क कर उसकी फसल बर्बाद कर दी गई थी। सुदामा का परिवार इसके लिए ज्ञानबाबू आदि लोगों को जिम्मेदार मान रहा था। गुरुवार की रात इसी बात को लेकर सुदामा व ज्ञानबाबू के परिजन आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद एक दूसरे पर लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार शुरू कर दिया। जमकर मारपीट हुई। सुदामा व उसके पक्ष के दयासागर, सागर और ज्ञानबाबू व उसके पक्ष के रामबाबू और आशीष घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर गांव के लोग ...