गिरडीह, जून 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गरडीह गांव में विवादित जमीन पर एक पक्ष के द्वारा घेराबंदी करने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मामूली रूप से झड़प हो गई। जिसके बाद बीच सड़क पर बांस एवं बल्ली आदि रख दिए जाने से खरियोडीह मंडरो रोड पर गरडीह गांव के पास कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। इस संबंध में बताया गया कि हरला गांव के एक व्यक्ति के द्वारा उक्त जमीन पर गुरुवार को दीवार देकर घेराबंदी की जा रही थी। इसी क्रम में अन्य पक्ष की गरडीह गांव निवासी के द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर घेराबंदी कार्य को बंद करने की बात कही गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी के बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि कुछ देर बाद आसपास लोगों के सहयोग से सड़क में रखा बांस-बल्ली हटाकर आवागमन को चालू करवा दिया गया। इधर मामले की सूचना के...