लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- कोतवाली के रकेहटी निवासी रकेहटी निवासी श्याम किशोर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने पिता केशनलाल के साथ गांव निवासी देवेंद्र नेता के घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी बुलंद गुप्ता, अमित उर्फ दीपू गौतम और उमेश गौतम वहां पहुंचे। उन्होंने जातिसूचक शब्द प्रयोग करते हुए गालियां दीं और पीटा। इससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। साथ ही जानमाल की धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष की राधा ने देवेंद्र के उकसावे पर बुलंद गुप्ता, दीपू गौतम और उमेश पर धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मार-पीट व अभद्रता करने, जातिसूचक अपशब्द व जान से मारने की धमकी देने और देवर कुनकुन तथा उसके चचेरे भाई अनूप को रास्ते में रोककर चाकू से वार करके घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दंपती समेत पांच लोगों को बेरहमी से पीटा...