रुडकी, मार्च 11 -- नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आठ मार्च को दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमलीखेड़ा निवासी मोहित सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च को आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार उसकी दुकान पर आए और गूगल पे के बाद नगद पैसे की मांग करने लगे। उसने नगद पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आजाद पाल समेत 12 से अधिक लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर उसके पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पिता और भाई के साथ धक्का-मुक्की की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.