सीवान, मार्च 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव में 4 मार्च को होली के दिन हुए विवाद को लेकर मारपीट के बाद एक पक्ष ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के 5 युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। हबीबनगर निवासी सचिन कुमार ने आवेदन के माध्यम से बताया कि होली के दिन 3 बजे गांव के पेट्रोल पंप पर बाइक से तेल भराने गया था किन्तु पंप बंद था। वापसी में गांव के ही 5 युवक जो आपस में होली खेल रहे थे उन्होंने रस्ते में जबरन रोक लिया। फिर कपड़े फाड़ दिए, जिसका विरोध करने पर बाइक से खींचकर मारने पीटने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया जिसके बाद टेढ़ीघाट स्थित निजी क्लीनिक में इलाज हुआ। पुनः दूसरे दिन दूसरे पक्ष के लोग गांव में घर पर आकर पिछली घटना को लेकर गाली गलौज किए और विरोध करने पर मारपीट किया। जिसके बाद हुसैनग...