दो पक्षों के विवाद के बाद फायरिंग, युवक की बाजू में लगी
अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जीवनगढ़ में रास्ते में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तभी आरोपी पक्ष ने ईंट पत्थर फेंकते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली युवक की बाजू में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
घटना का विवरण जीवनगढ़ निवासी साजिद रविवार की रात घर के बाहर गली में खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले का ही युवक आ गया और रास्ते में खड़े होने पर गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का साजिद ने विरोध किया तो आरोपी युवक भड़क गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी पक्ष ने ईंट पत्थर फेंकना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.