फिरोजाबाद, मई 4 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव हैवतपुर करखा में एक माह पूर्व ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए झगड़े से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली महिला के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गई। परिजनो ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हिमांशू निवासी ग्राम हैवतपुर कर्खा का अपने ही गांव के लोगों से करीब एक माह पूर्व ट्रैक्टर निकालने के दौरान पाइप दबने से विवाद हो गया था। हिमांशु का आरोप कि उसकी बुआ सपना देवी पत्नी राघवेन्द्र सिंह खेत में शौच को गई थी इसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन्हें पकड़ना चाहा। लेकिन वह वहां से भागने लगी तो गांव के आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली उसकी बुआ के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.