हाजीपुर, जून 4 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। महिसौर थाना के चांद सराय गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोगों को गंभीर जख्मी होने का मामला दर्ज किया गया है। सभी जख्मी का इलाज जंदाहा सरकारी अस्पताल में किया गया। वहीं दोनों पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी कमलेश राय ने अपने ग्रामीण विजय राय, रंजीत राय सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि सभी आरोपी लोहे का रॉड, लाठी-डंडा, गड़ासा एवं फरसा लेकर घर में घुसकर गाली गलौज करते जानलेवा हमला कर उन्हें तथा उनके स्वजनों को गंभीर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा: पानी विवाद में मारपीट, जख्मी आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में उनकी बेटी गणित कुमारी, सरिता कुमारी एवं उनकी पत्नी निशा देवी भी जख्मी हुई है। जिन सभी का...