सहारनपुर, मार्च 27 -- गंगोह। मौहल्ला कुरैशियान के चौनाचौक पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए खूनी संर्घष का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लाठी डंडों से एक दुसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही झगडालू भाग खडे हुए। घायल तंजीम पुत्र नाजिम निवासी कुरैशियान ने कोतवाली में दी गई तहरीर में मौहल्ले के ही नामजद तीन लोगों सहित कई अन्य पर पुरानी रंजिश से प्राणघातक हथियारों लोहे की रोड व सरियों व डंडो से लैस माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए घर के अन्दर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गये। विपक्षीगण को दबंग झगडालू प्रवृति के व्यक्ति बताते हुए अपना मेडिकल परीक्षण कराकर विपक्षीगण के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी ...