गोपालगंज, सितम्बर 8 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पटखौली गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में सात लोग जख्मी हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के मदन वासफोर ने आरोप लगाया है कि तीन सितंबर की रात भंगी वासफोर, घूरा वासफोर सहित छह लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए उनके परिवार के गोविंद वासफोर,पूजा देवी और परी कुमारी के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के घूरा वासफोर ने आरोप लगाया है कि रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बूटी वासफोर,धन्नु वासफोर सहित सात लोग दरवाजे पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी नीलम कुमारी और पत्नी...