दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन जख्मी
अररिया, मई 25 -- अररिया। एक संवाददाता पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुंजरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुंजरी गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी अनवरी खातून, मिन्नती खातून और दुलारी खातून बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.