रामपुर, मई 2 -- रामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में निकाह की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान धारदार हथियारों से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक महिला ने पहले पति को तलाक देने के बाद दूसरा निकाह कर लिया था। इसी को लेकर उसके मायके वाले रंजिश रख रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ है,जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बेरूकही गांव में दो पक्षो जमकर मारपीट, चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...