रामपुर, अप्रैल 9 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इमामबाडा के पास कोठी खास बाग निवासी फरीद ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि मुरादाबाद गया था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि सलीम अपने परिवार के साथ घर के घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित घायल हो गए। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर सलीम,गुड्डो,सुमहान ,फारूख और फारिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर,दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि सलीम का भाई और उसकी पत्नी घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शारे मचाने पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर फरीद और जूबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.