दो पक्षों के बीच विवाद में दो किशोर जख्मी
कौशाम्बी, जून 29 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के निबिहा गांव में रविवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में प्रथम पक्ष के मो. यूसुफ (14) पुत्र उस्मान तथा द्वितीय पक्ष के मो. तामीर (13) पुत्र अंसार अहमद घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बैकुंड नाथ पांडेय ने घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.