हापुड़, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। प्रशांत ने आरोप लगाया कि गांव के ही गोलू उर्फ अभिषेक, सोलू उर्फ विशेष और उनके साथ आए कई लोगों ने पहले उसके भाई आयुष की स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर आयुष के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। पीड़ित के अनुसार अगले दिन वह अपने ताऊ के बेटों विशाल और हरिकांत के साथ ट्रैक्टर से खेत जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विशाल पर किसी धारदार वस्तु से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया, जिससे उसके हाथ और कमर पर चोट आई।इसके बाद आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडों के साथ घर पहुंचे और परिवार को धमकाया। वहीं एक ...