दो पक्षों के बीच मारपीट में रिपोर्ट
कन्नौज, मई 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम मझपुरवा में चार दिनों पहले दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के मामले में दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मझ पुरवा निवासी मुशर्रफ ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 14 मई की शाम को वह अपने भाई फरमान के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी नींव खोदने को लेकर गाँव के उवैस, शान मोहम्मद व कैश ने उसके दरवाजे आकर गाली गलौज के साथ उसके भाई फरमान व अरमान तथा चचेरे भाई फरहान ने गाली गलौज करने से मना किया तो उन्हें लाठी डण्डो से मारापीटा। कोतवाली पुलिस ने शरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.