अमरोहा, अप्रैल 28 -- जमीन के विवाद में मंगलवार को क्षेत्र के गांव डींगरा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव में एक जमीन को लेकर सुरेश व चुन्नी सिंह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भी दोनों पक्ष इसको लेकर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। मारपीट में एक पक्ष से मोनू सैनी व दूसरे पक्ष से संतोष देवी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.