कौशाम्बी, मई 30 -- कोखराज थाने पर तैनात आरक्षी रवि कुमार ने बताया कि इलाके के भदवां गांव निवासी कल्लू सरोज व राजेश कोरी के बीच डेढ़ हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसे लेकर 28 मई की रात इनके बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में इन दोनों के साथ राजेश कोरी के बेटे मोहित को भी चोट आई थी। बीट आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने घायल हुए सभी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...