दो पक्षों के बीच मारपीट में तमंचा निकालकर दी धमकी,एक पकड़ा
रामपुर, मई 29 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गंज कोतवाल पवन शर्मा ने बताया कि बिलासपुर गेट क्षेत्र में हुए झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में तीन युवक आपस में मारपीट करते और एक-दूसरे से अवैध हथियार छीनते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद शाहबाज पुत्र बाबर निवासी ग्राम बगी थाना गंज को गिरफ्तार किया। आरोपी को भूल भुलैया स्थित पुराने स्कूल भवन के पास से पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार जबकि,अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.