दो पक्षों के बीच मारपीट में चार घायल, विरोध में सड़क जाम
धनबाद, जुलाई 4 -- कतरास थाना क्षेत्र के फुलवार बस्ती में शुक्रवार की शाम दो पक्षों का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे और पत्थर चलने से बीसीसीएलकर्मी पिंटू गोप, उनके साथी निर्भय कुमार पांडेय समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कतरास-तोपचांची मुख्य मार्ग लगभग एक घंटे तक जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व छड़िदारडीह व सिसकारी के युवकों के बीच विवाद हुआ था। आज सिसकारी निवासी बीसीसीएलकर्मी पिंटू गोप और निर्भय कुमार पांडेय बाइक से कतरास बाजार जा रहे थे। इसी बीच फुलवार में टोटो से पहुंचे छड़िदारडीह के कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से किए गए हमले में पिंटू गोप का सिर फट गया। जबकि साथी निर्भय घायल हो गए। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.