दरभंगा, अप्रैल 21 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित राम टोली में गत सोमवार की रात हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रात करीब 9:20 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में एक पक्ष से विक्की राम, कृष्णा किशोर व सुरेंद्र राम घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से मो. गफ्फार, मो. जिलानी सहित अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी पर चले लाठी डंडे, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.