दो पक्षों के बीच मारपीट में कई घायल
नोएडा, अप्रैल 4 -- दनकौर। दनकौर कस्बे के दीनदयाल तिराहे पर शनिवार की दोपहर पारसोल गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। दोपहर के समय पारसोंल गांव के कुछ युवक दीनदयाल तिराहे पर पहुंचे। तभी दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई और जमकर लाठी डंडे और हथौड़े चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया। किसी पक्ष की ओर से देर शाम तक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है यदि पीड़ित पक्ष रिपोर्ट निर्धार्ज नहीं करता है तो पुलिस अपने स्तर से हंगामा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.