सासाराम, मार्च 8 -- पेज तीन सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में रविवार की सुबह पुरानी गली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि रतनपट्टी निवासी सुरेंद्र सिंह व रवीन्द्र सिंह में काफी दिनों से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। जिस जमीन को लेकर विवाद बढ़ी, उस पर पहले से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसी भूमि पर एक पक्ष के रवीन्द्र सिंह, उपेंद्र सिंह व कृष्ण सिंह द्वारा घेराबंदी की जा रही थी। इसे रोकने के लिए सुरेंद्र सिंह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मारपीट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.