कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- सरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में रविवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर 12 नामजद समेत कुल 29 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई कराने की बात कही है। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र दुबे ने बताया कि झगड़े की सूचना पर वह फोर्स के साथ मौलवीगंज पहुंचे। वहां फकीराबाद स्थित जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। दोनों तरफ से पथराव भी किया जा रहा था। इससे एक पक्ष के करीम उल्ला को गंभीर चोटें आईं। मामले में एसआई ने एक पक्ष के करीम उल्ला, उसकी पत्नी जोतरातुन निशा, भाई शफीक उल्ला, रईश उल्ला, कलीम उल्ला, परिवार के ही अनस, सद्दाम व 10 अज्ञात निवासी मौलवीगंज के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.