बदायूं, मार्च 16 -- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पहले मारपीट के बाद पथराव हो गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष की साहिबन पत्नी मुश्ताक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। 13 मार्च को आरोपियों ने उसके बेटे मुसव्वर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी, जिससे उसे चोटें आई थीं। आरोप है कि रविवार को चार लोग उसके घर में घुस आए और उसके पति मुश्ताक के साथ मारपीट करने लगे।जब पीड़िता ने बीच-बचाव करने की क...