कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के श्रीनंद कुमार के आवेदन पर पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायलों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन लोग घायल, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर लगभग 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर...