दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 लोगों पर प्राथमिकी
सीवान, जून 8 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पहला पक्ष का आवेदन पहले पक्ष की सिधवल निवासी सविता देवी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने पुत्र सोनू यादव के साथ बाइक से टिकरी बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में लाठी-डंडा एवं हथियार से लैस 11 लोगों ने उनकी बाइक को घेर लिया और उनके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए गुहार लगाने पर आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर ग्रामीणों को वहां से भगा दिया। आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए गए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे बेटे आशीष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.