गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 14 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक पक्ष से शकीला बानो पति मोहम्मद असलम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में जरीडीह निवासी मोहम्मद राहुल, मोहम्मद बच्चन, मोहम्मद टिंकू, मोहम्मद रिंकू एवं चांदनी प्रवीण को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार दुसरे पक्ष से नुरजहां बानो पति इबरार अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में जरीडीह निवासी मो सानु शेख, मो सलीम शेख, मो साहीर, मो बिछु, मो साहीद, मो समीर, मो दानिश, मो चांद एवं इब्राहिम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.