दो पक्षों के बीच मारपीट, मां-बेटे समेत पांच जख्मी
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लेलुआ पर गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान मां-बेटे सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक अब्दुल सत्तार सुहेल ने बताया कि शनिवार की रात झगड़े की सूचना पर वह लेलुआ पर पहुंचे। वहां देखा कि दो पक्षों के लोग पुरानी बातों को लेकर आपस में गाली देते हुए मारपीट कर रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से प्रकाश गौतम और उसकी मां मोहिनी देवी को चोटें आईं। जबकि, दूसरी ओर से रामप्रसाद, उसका भाई बोड़ीलाल व अमृत लाल जख्मी हुए। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी बीएन पांडेय का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.