भागलपुर, दिसम्बर 9 -- प्रखंड अंतर्गत मिल्की गांव में शनिवार को वृक्ष विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। घायलों में नीरज कुमार राय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मारपीट के दौरान उनका हाथ टूट गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर नीरज कुमार राय ने बिहपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने धीरज कुमार, हर्षराज कुमार समेत कुल पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार को पंचायत के मुखिया सलाहुद्दीन एवं सरपंच रियाज अंसारी की उपस्थिति में वृक्ष विवाद को लेकर पंचायत च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.