गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से सिंदवरिया गांव के टोला जैनिगुरहा निवासी प्रयाग प्रसाद वर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रयाग प्रसाद वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य है। दर्ज कराये गये प्राथमिकी में सिंदवरिया गांव के टोला कंदाडाबर निवासी रवि कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वार्ड सदस्य का कहना है कि वे फॉटो कॉपी कराने जा रहे थे। इसी दौरान राजकिशोर सिंह के घर के पास रवि कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की है। वहीं दूसरे पक्ष से सिंदवरिय...