मोतिहारी, मई 4 -- सिकरहना। ढाका थानांतर्गत करसहिया गांव में शनिवार की संध्या दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट की घटना हुई। मामले में एक पक्ष के रमेश साह की पत्नी आशा देवी ने राजा बाबू कुमार, संजय महतो व अन्य के विरुद्ध गाली गलौज करने, मारपीट करने व कपड़ा फाड़ देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजा बाबू कुमार ने रमेश साह, रौशन कुमार आदि पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में दो आरोपी राजा बाबू कुमार व संजय महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...