बक्सर, अप्रैल 2 -- पेज तीन के लिए ---- जांच बासुदेवा थाना क्षेत्र के नोखपुर गांव में घटी घटना कुल 6 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद केस नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र के नोखपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर बेटी पक्ष व बेटा पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए। बाद में सभी का नजदीक के एक अस्पताल में इलाज करवाया गया। घटना को लेकर कोरानसराय गांव निवासी और बेटी पक्ष के निखिलेश्वर तिवारी ने मारपीट कर जख्मी करने और दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के साथ लोगों के खिलाफ नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पीड़ित द्वारा बताया गया कि उसकी पुत्री कृति कुमारी की शादी वर्ष 2024 में नोखपुर गांव निवासी विश्वामित्र पांडेय के पुत्र सूर्यकांत पांडेय के साथ हुई थी। शादी ...