मुंगेर, मार्च 27 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थानाक्षेत्र के महगामा गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद गांव में तनाव है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरूआत बुधवार की रात उस समय हुई, जब सुरेश दास के घर उनके पोते की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रियांशु कुमार समेत करीब आठ लोग जबरन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग जान बचाकर छत पर भाग गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी फरार हो गए। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला किया गया। मारपीट में सोनू कुमार का सिर फट गया, जबकि सुरेश दास और सीता देवी गंभीर रूप ...