रामपुर, जून 10 -- गंज थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते रविवार देर रात दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठीं-डंडे और ईंट से पथराव कर दिया। फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकेपर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। दरोगा की तहरीर पर 12 नामजद समेत बीस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी रिजवान और पास में ही रहने वाले करामत व भूरा में कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक पक्ष से रिजवान और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.